मनुष्य केवल गौ दूध लेकर स्वस्थ रह सकता है। मानव शरीर के लिये आवश्यक सभी पोषक तत्व इसमें होते हैं। इसमें प्रोटीन 0.94 प्रतिशत, स्निग्धिता 1.09 प्रतिशत, आश्वेत सार 1.6, उष्णांक 1.8 एवं विटामिन 1.25 प्रतिशत होते है। आयुर्वेद में गौ-दूध को रसायन माना गया है। इस रसायन के नियमित सेवन से बल की वृद्धि, शरीर की पुष्टि होती है एवं वृद्धावस्था शीघ्र नहीं आती है। यह कफ, पित्त एवं वातजनित रोगों का शमन करता है। वैज्ञानिकों का स्पष्ट मत है कि गौ-दूध में उत्तम खनिज और लवण किसी अन्य के दूध में उपलब्ध नहीं होते हैं। गाय के दूध में 21 प्रकार के एमिनोएसिड, 11 प्रकार के फैटीएसिड, 6 प्रकार के विटामिन, 8 प्रकार के किण्व, 25 प्रकार के धातुज तत्व, 2 प्रकार की शुगर, 4 प्रकार के फास्फोरस यौगिक एवं 19 प्रकार के नाइट्रोजन तत्व उपलब्ध है।
Strengthening the body with cows milk | Vedas are the Root of Dharma | Arya Samaj Marriage Helpline | Arya Samaj Mandir Indore | Arya Samaj Marriage Indore | Arya Samaj Mandir Marriage Indore | Arya Samaj Helpline Indore | Marriage Booking Indore | Book Your Marriage | Indore Aarya Samaj | Qualities | Karma | Nature