Call Now : 9302101186, 9300441615 | MAP
     
Arya Samaj Indore - 9302101186. Arya Samaj Annapurna Indore |  धोखाधड़ी से बचें। Arya Samaj, Arya Samaj Mandir तथा Arya Samaj Marriage Booking और इससे मिलते-जुलते नामों से Internet पर अनेक फर्जी वेबसाईट एवं गुमराह करने वाले आकर्षक विज्ञापन प्रसारित हो रहे हैं। अत: जनहित में सूचना दी जाती है कि इनसे आर्यसमाज विधि से विवाह संस्कार व्यवस्था अथवा अन्य किसी भी प्रकार का व्यवहार करते समय यह पूरी तरह सुनिश्चित कर लें कि इनके द्वारा किया जा रहा कार्य पूरी तरह वैधानिक है अथवा नहीं। "आर्यसमाज मन्दिर बैंक कालोनी अन्नपूर्णा इन्दौर" अखिल भारत आर्यसमाज ट्रस्ट द्वारा संचालित इन्दौर में एकमात्र मन्दिर है। भारतीय पब्लिक ट्रस्ट एक्ट (Indian Public Trust Act) के अन्तर्गत पंजीकृत अखिल भारत आर्यसमाज ट्रस्ट एक शैक्षणिक-सामाजिक-धार्मिक-पारमार्थिक ट्रस्ट है। आर्यसमाज मन्दिर बैंक कालोनी के अतिरिक्त इन्दौर में अखिल भारत आर्यसमाज ट्रस्ट की अन्य कोई शाखा या आर्यसमाज मन्दिर नहीं है। Arya Samaj Mandir Bank Colony Annapurna Indore is run under aegis of Akhil Bharat Arya Samaj Trust. Akhil Bharat Arya Samaj Trust is an Eduactional, Social, Religious and Charitable Trust Registered under Indian Public Trust Act. Arya Samaj Mandir Annapurna is the only Mandir in Indore controlled by Akhil Bharat Arya Samaj Trust. We do not have any other branch or Centre in Indore. Kindly ensure that you are solemnising your marriage with a registered organisation and do not get mislead by large Buildings or Hall.
arya samaj marriage indore india legal

Freedom from foreign culture is essential

आवश्यक है विदेशी संस्कृति से मुक्ति

किसी भी देश की पहिचान उसकी संस्कृति से होती है। भारत और भारतीयों की पहचान तथा गरिमा उसकी महान्‌ संस्कृति में निहित है। इसकी प्रतिष्ठा के निर्माता एवं मार्गदर्शक थे वेद तत्त्वदर्शी ऋषिगण, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक आपत्तिकाल में क्षत्रिय वीरों का समयोचित दिशादर्शन कर संस्कृति की गरिमा को बनाए रखा। शक, हूण आदि कितनी ही जातियॉं अपनी-अपनी संस्कृति लेकर भारत आई, किन्तु प्रभावशाली नेतृत्व के कारण वे सभी यहॉं की संस्कृति में समरस हो गई। यूनान देश के सिकन्दर और सेल्यूकस ने क्रमशः भारत पर आक्रमण किए। सेल्यूकस को हार के पश्चात्‌ सन्धि की शर्त के अनुसार अपनी कन्या का विवाह सम्राट चन्द्रगुप्त के साथ करना पड़ा। उसने कन्या के साथ पॉंच सौ यूनानी परिवार भी भारत में भेजे। चन्द्रगुप्त के मार्गदर्शक आचार्य चाणक्य भलीभॉंति जानते थे कि यदि भविष्य में यूनान से कोई आक्रमण होता है, तो आगन्तुक यूनानियों की संतानों की सहानुभूति आक्रमणकारियों के साथ होगी ही। वे गुप्त रूप से सहायता भी कर सकते हैं। यह सोचकर दूरदर्शी आचार्य चाणक्य ने उन यूनानियों को उनके गुण एवं कर्म के अनुसार भारत की आर्य संस्कृति में दीक्षित कर समरस कर दिया। ऐसे महापुरुषों के चिन्तन एवं प्रयासों का ही परिणाम था कि भारतीय संस्कृति सर्वोपरि एवं भारत-भारती समन्वित रही। इतिहास की साक्षी में आगे चलकर और हमले हुए। आक्रमणकारी सत्ता की लालसा के साथ अपनी संस्कृति भी लेकर आए। राजनीतिक सत्ता स्थापना के साथ सांस्कृतिक आक्रमण भी प्रारम्भ कर दिए। बलिदानों का एक लम्बा सिलसिला प्रारम्भ हुआ। पदलोलुप और कायरों ने विदेशी संस्कृति के सामने सिर झुका दिए। कालान्तर में भारत राजनीतिक गुलामी से तो मुक्त हो गया, परन्तु वह सांस्कृतिक गुलामी आज तक विद्यमान है। गुलामी के उत्तराधिकारियों की सहानुभूति भी उसी और होना भी सम्भव हो सकता है। इनकी मुक्ति के लिए कोई सकारात्मक प्रयास भी तो नहींहुए। जो कुछ हुए भी तो आपसी कलह के कारण समाप्त हो गए।

अंग्रेजों द्वारा प्रचलित शिक्षा प्रणाली के जनक लार्ड मैकाले से यह पूछा गया कि उसके द्वारा स्थापित की जा रही शिक्षा प्रणाली का भारतवासियों पर क्या प्रभाव होगा? उत्तर में उसने कहा था कि उसकी शिक्षा प्रणाली में शिक्षित भारतीय युवक अंग्रेजी राज्य की नौकरी करने के लिए योग्य होने के साथ-साथ अपनी ही संस्कृति का मजाक उड़ाते दिखाई देंगे, जिस संस्कृति पर उनके पूर्वजों को गर्व रहा है। परिणाम हमारे सामने हैं। विदेशी संस्कृति को अपनाने वाले जन समुदाय को भारत की मुख्य सांस्कृतिक धारा में लाने के प्रभावशाली प्रयासों के अभाव का ही दुष्परिणाम है, भारत का विभाजन। स्वतन्त्रता-संग्राम के राजनीतिक आन्दोलन तो चलते रहे, किन्तु सांस्कृतिक स्वतन्त्रता के लिए होने वाले प्रयासों को दबाया जाता रहा। इसके विपरीत भारतीय समाज मुख्य सांस्कृतिक धारा से अज्ञान अवस्था में छोटे-छोटे साम्प्रदायिक, जातीय, प्रान्तीय, भाषायी आदि विवादों में उलझकर झगड़ते और बिखरते रहे हैं और बिखरते जा रहे हैं। 

उपर्युक्त कथन का तात्पर्य यह है कि हम विदेशी आक्रमणकारियों की राजनीतिक सत्ता से स्वतन्त्र तो हो सके, परन्तु उनके द्वारा भारतीय समाज के बड़े हिस्सों पर जो सांस्कृतिक गुलामी लादी गई थी, उससे स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं कर सके। विशाल जन समुदाय को भारतीय संस्कृति की मुख्य धारा में नहीं ला सके। अभी सांस्कृतिक गुलामी शेष है। इससे मुक्ति पाना समय की मांग है। भारत और भारती का संयुक्त स्वरूप ही भारतीयता है? यही मुख्य धारा है। भटके हुए लोगों को इसमें ले आना है। यही मुक्ति है। आन्दोलन प्रारम्भ करें। आगे पछताने का समय भी नहीं मिलेगा। आचार्य डॉ. संजयदेव

राष्ट्रीय प्रशासनिक मुख्यालय
अखिल भारत आर्य समाज ट्रस्ट
आर्य समाज मन्दिर अन्नपूर्णा इन्दौर
नरेन्द्र तिवारी मार्ग
बैंक ऑफ़ इण्डिया के पास
दशहरा मैदान के सामने
अन्नपूर्णा, इंदौर (मध्य प्रदेश) 452009
दूरभाष : 0731-2489383, 9302101186
www.aryasamajmarriagehelpline.com 

--------------------------------------

National Administrative Office
Akhil Bharat Arya Samaj Trust
Arya Samaj Mandir Annapurna Indore
Narendra Tiwari Marg
Near Bank of India
Opp. Dussehra Maidan
Annapurna, 
Indore (M.P.) 452009
Tel. : 0731-2489383, 9302101186
www.aryasamajannapurnaindore.com 

 


Lord Macaulay, the father of the education system practiced by the British, was asked what effect the education system being set up by him would have on the Indians. In reply, he had said that educated Indian youth in his education system would be seen as being qualified to do the job of English state, as well as making fun of their own culture, which their ancestors are proud of.

Freedom from foreign culture is essential | Arya Samaj Indore | Arya Samaj Mandir Indore | Arya Samaj Marriage Indore | Arya Samaj Mandir Marriage Indore | Arya Samaj Annapurna Indore | Arya Samaj Mandir Indore Helpline for Osmanabad - Parbhani - Karauli - Kota - Jabalpur - Jhabua | Official Web Portal of Arya Samaj Bank Colony Indore Madhya Pradesh | Arya Samaj Mandir Indore | Arya Samaj Indore MP | Arya Samaj Marriage Indore | Arya Samaj in India | Maharshi Dayanand Saraswati | Arya Samaj Mandir | Arya Samaj | Arya Samaj Marriage Service | Arya Samaj in Indore Madhya Pradesh | Explanation of Vedas | Hindu Matrimony | Marriage Bureau in Indore | Intercast Marriage.

 Arya Samaj | Contact for more info | Arya Samaj in Madhya Pradesh | Vedas | Maharshi Dayanand Saraswati | Havan for Vastu Dosh Nivaran | Vastu in Vedas | Vedic Vastu Shanti Yagya | आवश्यक है विदेशी संस्कृति से मुक्ति | Vaastu Correction Without Demolition | Arya Samaj helpline Indore Madhya Pradesh | Arya Samaj Online | Arya Samaj helpline | Hindi Vishwa | Intercast Marriage | Arya Samaj and Vedas | Vedas | Maharshi Dayanand Saraswati | Arya Samaj and Hindi | Vaastu Correction Without Demolition | Arya Samaj Mandir Marriage Indore Madhya Pradesh | Arya Samaj helpline Indore Madhya Pradesh Bharat | Arya Samaj Mandir in Madhya Pradesh | Arya Samaj Marriage Guidelines | Procedure Of Arya Samaj Marriage | Arya Samaj Marriage helpline Indore | Hindi Vishwa | Intercast Marriage in Arya Samaj Mandir Indore.

Indore Aarya Samaj Mandir | Indore Arya Samaj Mandir address | Hindu Matrimony in Indore | Arya Samaj Intercast Marriage | Intercast Matrimony in Indore | Arya Samaj Wedding in Indore | Hindu Marriage in Indore | Arya Samaj Temple in Indore | Marriage in Indore | Arya Samaj Marriage Rules in Indore | Hindu Matrimony in Indore | Arya Samaj Marriage Ruels in Hindi | Arya Samaj Details in Hindi | Vedic Magazine in Hindi | Aryasamaj Indore MP | address and no. of Aarya Samaj Mandir in Indore | Aarya Samaj Satsang | Arya Samaj | Arya Samaj Mandir | Documents required for Arya Samaj marriage in Indore | Legal Arya Samaj Mandir Marriage procedure in Indore | Aryasamaj Helpline Indore Madhya Pradesh India | Arya Samaj Bank Colony Indore Madhya Pradesh India | वेद | आर्य समाज मंदिर इंदौर मध्य प्रदेश | वैदिक संस्कृति एवं वर्तमान सन्दर्भ | धर्म | दर्शन | संस्कृति | ज्ञान का अथाह भण्डार वेद

Copyright © 2021. All Rights Reserved