मन बहुत चंचल होता है - मन बहुत चंचल होता है। मन को जीतना तलवार की धार पर चलने के समान है। मन एक मिनट में कई बातें सोच लेता है। यदि अपने मन को जीत लिया, तो हमने आत्म-नियंत्रण कर लिया। जब हम मन का एकाग्रकरण करते हैं, तो मन को अन्य वस्तुओं से हराकर एक वस्तु की ओर लगाने का प्रयत्न करते हैं। The mind is very fickle. Conquering it is...
भूमिका
किसी संस्था, संस्थान, संगठन आदि में कार्यों का स्तर एवं परिणाम में वहां की कार्य - संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, परंतु यह जानना भी जरूरी है कि कार्य-संस्कृति का निर्माण किसी लिखित नियम अथवा प्रावधान, अनुशासन जैसे बाह्य कारकों से नहीं होता है, अपितु यह लोगों के जीवन में अंतर्निहित मूलों, विश्वासों, आदर्शों, परंपराओं, दृष्टिकोणों जैसे अलिखित और अनिर्दिष्ट नियमों के आधार पर निर्धारित होता है।
The work culture plays an important role in the level and results of work in an institution, organization, etc., but it is also important to know that work culture is not created by any written rule or provision, external factors like discipline. Rather, it is determined on the basis of unwritten and unspoken rules such as the underlying principles, beliefs, ideals, traditions, attitudes in the lives of people.